बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन

न्यूज़ गेटवे /श्रीदेवी का निधन / नई दिल्ली /

फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को खो दिया है। ख़बर के मुताबिक बोनी कपूर की पत्नी और मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं। लेकिन वहां, पर अभी कुछ देर पहले उन्हें अचानक मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे नहीं रही। जानकारी मिली है कि, श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी इसलिए दुबई नहीं गई क्योंकि वे अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं।

श्रीदेवी 54 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था।  सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter