16 राज्यों की 58 सीटों पर राज्यसभा चुनाव

न्यूज़ गेटवे / राज्यसभा चुनाव / नई दिल्ली / 

राज्यसभा के लिए 16 राज्यों की 58 सीटों पर होने वाले चुनाव से भाजपा को ऊपरी सदन में इतना संख्या बल मिलने की उम्मीद है, जिससे वह आराम से मर्जी के मुताबिक फैसला ले सके।

भाजपा की ऊपरी सदन में सदस्य संख्या 58 है, जबकि कांग्रेस के कुल 54 सदस्य हैं। भाजपा के सहयोगी दलों की बात की जाए तो सदस्य संख्या कांग्रेस की तुलना में काफी ज्यादा हो जाती है। भाजपा को सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश से मिलने वाला है। वहां दस सीटों पर चुनाव होने हैं। भाजपा इनमें से आठ सीटें जीतने की स्थिति में है। अभी यूपी से भाजपा का केवल एक राज्यसभा सदस्य है। राजस्थान से भी पार्टी का एक राज्यसभा सदस्य है, जबकि उप चुनाव के बाद भाजपा सभी तीन सीटें जीत सकती है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना के साथ मिलकर छह में से चार सीटें जीत सकती है। अभी यहां से उसकी दो सीटें हैं।

केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, प्रकाश जावड़ेकर, रवि शंकर प्रसाद, धर्मेद्र प्रधान, जेपी नड्डा, थावर चंद गहलोत, रामदास अठावले का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इनके साथ ही भाजपा महासचिवों अनिल जैन, अरुण सिंह, कैलाश विजय वर्गीय, पी मुरलीधर राव व राम माधव भी राज्यसभा सीट के दावेदारों में से एक हैं।

 28 फरवरी को होने वाली केंद्रीय बैठक में 2019 के आम चुनाव पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसमें सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसमें केंद्र की तमाम स्कीमों पर चर्चा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी सभी से वार्ता करेंगे।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter