भारत की तरफ से कपिल देव ने लगाया था विश्व कप में पहला शतक

12वें विश्व कप के लिए मंच तैयार है और इस बार भी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर टीम के स्टार बल्लेबाजों पर टिकी होंगी कि कौन अपने देश के लिए सबसे पहले शतक लगाने का कमाल करता है। वैसे भारत की तरफ से विश्व कप में सबसे पहले शतक कपिल देव ने लगाया था और इस वर्ष टीम इंडिया ने पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था। 

भारत की तरफ से विश्व कप में पहला शतक लगाया था कपिल ने

विश्व कप की बात करें तो इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज कपिल देव थे। हालांकि कई विश्व कप ऐसे भी रहे जिसमें भारत की तरफ से किसी भी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व कप के शुरुआती दो सीजन में तो टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। तीसरे विश्व कप यानी वर्ष 1983 में कपिल ने भारत की तरफ से इस काम को अंजाम दिया और खाता खोला। सचिन और सहवाग दो ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने दो-दो विश्व कप में भारत की तरफ से पहला शतक लगाया। आइए एक नजर डालते हैं कि अब तक खेले गए पिछले 11 विश्व कप में भारत की तरफ से किसने पहला शतक जड़ा। 

1975 (पहला विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1979 (दूसरा विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1983 (तीसरा विश्व कप)- कपिल देव

1987 (चौथा विश्व कप)- सुनील गावस्कर

1992 (पांचवां विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1996 (छठा विश्व कप)- सचिन तेंदुलकर

1999 (सातवां विश्व कप)- राहुल द्रविड़

2003 (आतवां विश्व कप)- सचिन तेंदुलकर

2007 (नौवां विश्व कप)- वीरेंद्र सहवाग

2011 (दसवां विश्व कप)- वीरेंद्र सहवाग

2015 (11वां विश्व कप)- विराट कोहली

इस विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए थे पांच-पांच शतक

11 विश्व कप में तीन ऐसे मौके रहे जब भारत की तरफ से एक भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया, लेकिन अन्य विश्व कप में टीम इंडिया की तरफ से शतक लगे। तीन विश्व कप में भारत की तरफ से पांच-पांच शतक भी लगे। वर्ष 1999, 2011 और 2015 विश्व कप में टीम इंडिया ने अपना दम दिखाया और भारत की तरफ से पांच-पांच शतक लगाए गए। भारतीय टीम की तरफ से अब तक खेले गए 11 विश्व कप में कुल 25 शतक लगाए गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं उस आंकड़े पर जिससे पता चलता है कि किस विश्व कप में भारत की तरफ से कितने शतक लगे। 

1975 (पहला विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1979 (दूसरा विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1983 (तीसरा विश्व कप)- एक शतक

1987 (चौथा विश्व कप)- एक शतक

1992 (पांचवां विश्व कप)- कोई शतक नहीं

1996 (छठा विश्व कप)- तीन शतक

1999 (सातवां विश्व कप)- पांच शतक

2003 (आतवां विश्व कप)- चार शतक

2007 (नौवां विश्व कप)- एक शतक

2011 (दसवां विश्व कप)- पांच शतक

2015 (11वां विश्व कप)- पांच शतक

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter