प्रतिभाओं की खोज के लिए लांच होगा खेल पार्टल : प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली / मोदी सरकार देश में छुपी खेल प्रतिभाओं को खोज निकालने और संवारने के लिए नया पोर्टल लांच करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश से कोई भी बच्चा जिसने खेल के क्षेत्र में कुछ उपलब्धि हासिल की हो, उसमें प्रतिभा हो, इस पोर्टल पर अपना बायोडेटा या वीडियो अपलोड कर सकता है. उनमें चयनित होने वाले बच्चों को खेल मंत्रालय ट्रेनिंग देगा।

दरअसल लंबे समय से देश के कोने-कोने फैली खेल प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने और उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। सोमवार की लांच होने वाला पोर्टल इस कमी को पूरा करेगा। देश के किसी भी इलाके में किसी भी बच्चे में किसी भी खेल में प्रतिभा है, तो वह अपना वीडियो और बायोडाटा अपलोड कर सकता है। खेल मंत्रालय केंद्रीय स्तर पर उस वीडियो की समीक्षा करेगा और यदि बच्चे में दम दिखा तो उसे सरकार उसे प्रशिक्षित कर उसकी प्रतिभा को निखारने का काम करेगी।

पोर्टल की जानकारी देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने युवाओं से खेल में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर भारत दुनिया का सबसे युवा देश है तो खेल के मैदान पर भी हमारा हुनर दुनिया को दिखना चाहिए। खेलों की शारीरिक दक्षता, मानसिक चेतना और व्यक्ति्व के विकास करने में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खुशी की खबर है कि 6 से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 व‌र्ल्ड कप का आयोजन भारत में होने जा रहा है। इस दौरान दुनिया भर से 24 टीमें भारत में रहेंगी। इस आयोजन में विश्व भर से आने वाले नौजवान मेहमानों का स्वागत करें, खेल का आनंद लें और देश में एक खेलों के प्रति एक माहौल तैयार करें, ताकि देश में नई प्रतिभा निखर सके।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter