देश में अब तक 126 की मौत, 4 हजार से अधिक संक्रमित, 315 हुए स्‍वस्‍थ

देश में कोरोना वायरस के चलते रविवार को और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक इस महामारी से कुल 126 मौतें हो चुकी हैंं। अभी तक संक्रमितों की संख्या चार हजार को पार कर गई गई है। 315 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 505 नए केस के साथ संक्रमितों की संख्या 3,577 है, जबकि, 83 लोगों की मौत हुई है। 274 लोग स्वस्थ हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों सरकारों की तरफ से जारी आंकड़ों में इस अंतर के बारे में अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग राज्यों से मामलों को एकत्र करने की प्रक्रिया में देरी इसकी वजह है।

इस महामारी ने रविवार को 21 लोगों की जान ले ली। इसमें अकेले महाराष्ट्र में 13 मौतें शामिल हैं। राज्य में अब तक 45 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तीन, तमिलनाडु में दो और राजस्थानमप्र और गुजरात में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 86 नए मामलेदेशभर में रविवार को कुल 409 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 4,104 हो गई है।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 86 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 571 हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले 26 मामले मुंबई में हैं और शेष राज्य में 29 मामले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 690 हो गई है, जो देश के किसी एक राज्य में सबसे ज्यादा संख्या है।

आंध्र में आंकड़ा दो सौ के पार आंध्र प्रदेश में 34 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 226 पर पहुंच गया है। आठ नए मामलों के साथ केरल में संख्या 314 हो गई है।

कर्नाटक में सात नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 151 हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में 14 नए मामले मिले हैं और कुल संक्रमित 106 हो गए हैं।

ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 23 पर पहुंच गई है।

गुजरात में 20 नए मामले मिले हैं, जिनमें 10 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 128 हो गई है।

झारखंड

एक जमाती को संक्रमित पाया गया है और राज्य में पीड़ितों की संख्या तीन हो गई है। राजस्थान में 47 नए मामले मिले हैं, जिनमें तीन जमाती हैं और राज्य में संक्रमितों की संख्या 253 हो गई है।

उत्तराखंड में भी चार नए केस मिले हैं और चारों जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 26 हो गया है। दो नए मामलों के साथ हरियाणा में संख्या 76 हो गई है। पंजाब में तीन नए केस सामने आए हैं और संख्या 68 हो गई है।

दिल्ली

दिल्ली में 58 नए केस मिले, जिनमें 19 जमाती हैं। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ को पार करते हुए 503 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी 44 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 283 हो गया है। राज्य नए मामले तब्लीगीदिल्ली 58 19गुजरात 14 10राजस्थान 47 3उत्तराखंड 4 4झारखंड 1 1

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter