दुनियाभर में 102242 संक्रमित, चीन में मौतों का आंकड़ा 3070 पहुंचा; ईरान में वायरस से दूसरे सांसद की जान गई

कोरोनावायरस से 92 देशों में अब तक एक लाख 2 हजार 242 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 19 देशों में 3500 जान जा चुकी हैं। चीन में अब तक 3070 मौत हुईं और 80 हजार 651 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ईरान में शनिवार को सांसद फातिमा रहबर की कोरोनावायरस से मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वे तेहरान से कंजरवेटिव पार्टी की सांसद थी। यह इस वायरस संक्रमण से देश में दूसरे सांसद की मौत है। इससे पहले 2 मार्च को सांसद मोहम्मद मीरमोहम्मदी की संक्रमण के कारण मौत हुई थी।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में खड़े किए गए क्रूज ग्रैंड प्रिंसेस में फंसे 21 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि क्रूज में सवार सभी 3533 यात्रियों की जांच की जाएगी। संक्रमण के चलते चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 197 और ईरान में 124 लोगों की जान गई है। शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से कहा- यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है।

दुनियाभर में कोरोना की स्थिति

एशिया: दक्षिण कोरिया में 6767, ईरान में 4747 चपेट में हैं

माना जा रहा है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में पीड़ितों की संख्या 4747 पहुंच गई है। दक्षिण कोरिया में 6767 केस सामने आए हैं। जापान में 420 लोग कोरोना की जद में हैं।

सऊदी अरब स्थित काबा मस्जिद, जहां कोरोना के डर हज यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। 

भारत: 33 मामले सामने आए

भारत में कोरोनावायरस के 33 मामले सामने आए हैं। सरकार ने साफ किया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों की 9 और एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा सकेगी। लिहाजा ऐसे एयरपोर्ट्स की संख्या 21 से बढ़कर 30 हो गई है। सरकार ने ये भी साफ किया है कि दक्षिण कोरिया और इटली से आने वालों को पहले कोरोनावायरस फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा।कोरोनावायरस के कारण इस महीने होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए ब्रसेल्स जाने वाले थे। उधर, केंद्र सरकार के दफ्तरों में 31 मार्च तक बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है।

भूटान में कोरोना का पहला केस सामने आया, संक्रमित व्यक्ति भारत की यात्रा करके लौटा था

भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वहां की सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए विदेशियों के लिए सीमाएं दो हफ्ते के लिए बंद कर दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक 10 फरवरी को अपने देश से रवाना हुआ था। वह 21 फरवरी को 1 मार्च तक भारत में था।

चीन के निर्यात में गिरावट
कोरोनावायरस के चलते बीते दो महीनों में चीन के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। निर्यात में 17.2% की गिरावट आई है। यह फरवरी 2019 के दौरान अमेरिका से ट्रेड वॉर के बाद से सबसे बड़ी गिरावट है। चीन के आयात में भी 4% की कमी आई है।

चीन के शंघाई एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन बंद है। इसके चलते इन दिनों वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। 

दक्षिण कोरिया के दो अपार्टमेंट क्वारैंटाइन
दक्षिण कोरिया के दाएगू शहर के दो अपार्टमेंट को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इन अपार्टमेंट्स में कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों बिल्डिंगों में 140 से ज्यादा लोग रहते हैं। दाएगू में 5 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

अमेरिका में मृतकों की संख्या 16 हुई, सेना बुलाने पर सरकार कर रही विचार

अमेरिका में कोरोनावायरस से 16 लोगों की जान गई है। 335 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। मरने वालों में ज्यादतर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। प्रिंसेज शिप पर हेलीकॉप्टर से मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है। 

इटली में 197 लोगों की मौत हुई, प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह से खाली 

इटली के वेनिस शहर में स्थित ग्रैंड कैनाल पूरी तरह खाली है।

इटली में कोरोना वायरस से अब तक 197 लोगों की जान जा चुकी है। यह चीन के बाद सबसे ज्यादा संख्या है। इसके डर से पर्यटकों ने इटली जाना बंद कर दिया है। इसका असर भी दिख रहा है। वेनिस शहर की ग्रैंड कैनाल पूरी तरह खाली हो गई है, यह हमेशा सैलानियों से भरी होती थी।

दुनिया के प्रमुख देशों में कोरोनावायरस से हुई मौतें और पीड़ितों की संख्या 

देशसंक्रमण मौत
चीन80,6513070
द. कोरिया676744
इटली4636197
ईरान4747124
जापान4206
जर्मनी6700
फ्रांस6539
स्पेन3353
अमेरिका33516
स्विट्जरलैंड2161
सिंगापुर1300
ब्रिटेन1642
हॉन्गकॉन्ग1082
स्वीडन1370
ऑस्ट्रेलिया622
थाईलैंड481
ताइवान451
इराक464
सैन मारिनो231

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter