दीपिका पादुकोण हैं दुनिया की सबसे प्रभावशाली बॉलीवुड सेलेब्रिटी

न्यूज़ गेटवे / प्रभावशाली बॉलीवुड सेलेब्रिटी / मुंबई / 

टाइम मैगज़ीन की इस साल की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में इस बार दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। बॉलीवुड की वो अकेली हस्ती हैं, जिसे ये सम्मान मिला है। दीपिका की इस उपलब्धि पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है। 

टाइम मैगज़ीन द्वारा हर साल ये सूची जारी की जाती है, जिसमें दुनियाभर में 100 ऐसे लोगों को शामिल किया जाता है जो अपने प्रोफेशन या व्यक्तित्व से बड़ी आबादी को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर तमाम राजनेता, बिज़नेसमैन, खिलाड़ी और कलाकार इस सूची का हिस्सा बनते हैं और इसमें जगह पाने को अपना सौभाग्य मानते हैं। इस बार दीपिका पादुकोण को इस सूची में जगह मिली है, जो उनके साथ बॉलीवुड के लिए भी सम्मान की बात है। मैगज़ीन में हॉलीवुड एक्टर विन डीज़ल के हवाले से दीपिका का परिचय दिया गया है, जिसमें डीज़ल ने लिखा है- ”दीपिका पृथ्वी पर सबसे शानदार शख़्सियत हैं। उनकी लगन, एकाग्रता और केमिस्ट्री कमाल की है। विन ने दीपिका के कभी ना हारने वाले मिज़ाज की भी ख़ूब तारीफ़ की है। दीपिका ने विन के साथ ‘xXx: Return of Xander Cage’ में काम किया था। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर टाइम का कवर शेयर करके विन को उनकी तारीफ़ के लिए शुक्रिया कहा है।

दीपिका के लिए 2018 काफ़ी अच्छा रहा है। इसकी शुरुआत उन्होंने पद्मावत जैसी 300 करोड़ की फ़िल्म से की। इस फ़िल्म ने उन्हें शोहरत और कामयाबी की बुलंदी पर बैठा दिया है। रणवीर सिंह के साथ इसी साल दीपिका की शादी की ख़बरें भी आ रही हैं।

बहरहाल, इस लिस्ट में दीपिका के अलावा एक और ऐसा नाम है, जिसका बॉलीवुड से कनेक्शन है। ये हैं अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली, जो दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची भी शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका की तरह प्रियंका चोपड़ा भी बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में नाम कमा रही हैं, मगर टाइम मैगज़ीन की लिस्ट के अनुसार तो दीपिका ही ज़्यादा असरदार हैं। वैसे प्रियंका ने दोनों को बधाई देते हुए लिखा है- टाइम 100 में अपनी दोस्त दीपिका पादुकोण और विराट कोहली को देखकर काफ़ी ख़ुश हूं और गौरवांवित महसूस कर रही हूं। बहुत बधाई और दोनों इसके पात्र हैं।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter