त्रिपुरा चुनावों के लिए भाजपा-कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

न्यूज़ गेटवे / त्रिपुरा चुनाव / नई दिल्ली /

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने शनिवार को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। साथ ही कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनावों के लिए भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं।

त्रिपुरा विधानसभा चुनावों के लिए 44 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है। समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। भाजपा राज्य में 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शेष नौ सीटें सहयोगी गठबंधन आइपीएफटी के लिए छोड़ी जाएंगी। भाजपा की प्रदेश महासचिव प्रतिमा भौमिक राज्य के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के धानपुर से चुनाव लड़ेंगी। मालूम हो कि त्रिपुरा में पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है।

 उधर, कांग्रेस ने त्रिपुरा के लिए 56 और मेघालय के लिए 57 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। त्रिपुरा में पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन का विकल्प खुला रखा है। वहीं, मेघालय में मुख्यमंत्री मुकुल संगमा दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को और उसके बाद नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतगणना 3 मार्च को होगी।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter