ऑटो एक्सपो 2020 : भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज धीरे धीरे बढ़ रहा है।

2020 ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वीकल्ज को लेकर खासा क्रेज दिखाई दिया। टाटा और महिंद्रा जैसे भारतीय ब्रैंड से लेकर रेनॉ और किआ जैसे विदेशी ब्रैंड्स ने अपने इलेक्ट्रिक वीकल्ज इस एक्सपो में पेश किए। कुल 7 ब्रैंड्स ने अपने इलेक्ट्रिक वीकल्ज इस इवेंट में पेश किए। यहां हम आपको ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की गई टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं।
टाटा अल्ट्रॉज ईवी
इस कार को सबसे पहले जेनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। Tata Altroz EV कंपनी की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज पर आधारित है। अल्ट्रॉज इलेक्ट्रिक टाटा के नए अल्फा प्लैटफॉर्म पर आधारित पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। कुछ कॉस्मेटिक बदलावों को छोड़ दें, तो यह कार अल्ट्रॉज के रेग्युलर वर्जन की तरह ही दिखती है।

NBT

अल्ट्रॉज ईवी
रेनॉ सिटी K-ZE
इस कार को सबसे पहले शंघाई मोटर शो में पेश किया गया था। यह भारत में बिकने वाली क्विड हैचबैक वाले प्लैटफॉर्म पर आधारित है। City K-ZE अब रेनॉ की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। यह इंटरनैशनल मार्केट में कंपनी की Zoe इलेक्ट्रिक कार से नीचे के सेगमेंट में जगह लेगी।

NBT

रेनॉ की इलेक्ट्रिक कार
महिंद्रा eKUV100
इस कार का प्री-प्रॉडक्शन मॉडल 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसे 8.25 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च कर दिया है। इस लिहाज से यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

NBT

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार
MG Marvel X
Morris Garages ने ऑटो एक्सपो 2020 में यह इलेक्ट्रिक कार पेश की। यह कार Vision E कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इस कार को 2017 में शंघाई ऑटो शो में भी पेश किया जा चुका है। इस कार की रेंज 400KM से ज्यादा है।

NBT

MG की इलेक्ट्रिक कार
किआ सोल ईवी
किआ मोटर्स ने भारत में अपनी Kia Soul EV पेश कर दी। यह कार साउथ कोरिया समेत कई और बाजारों में सेल के लिए पहले से उपलब्ध है। लीथियम आयन पॉलीमर बैटरी वाली यह कार 450KM की रेंज देती है।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter