आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार आम आदमी पार्टी में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली / भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी अब खास बन चुकी है। वह भी दूसरे राजनीतिक दलों की राह पर ही चल रही है। दिल्ली इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट इस बात की तस्दीक करती है। 8 फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एडीआर ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। इस बार 672 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 210 राष्ट्रीय दल, 90 राज्य दल, 224 गैर मान्यता प्राप्त दल और 148 निर्दलीय हैं। कुल 95 राजनीतिक दल चुनावी दंगल में उतरे हैं, जबकि वर्ष 2015 में यह संख्या 71 थी।


एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि 133 उम्मीदवार (20 प्रतिशत) आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। जबकि 104 (15 प्रतिशत) गंभीर आपराधिक मामले में शामिल हैं। साल 2015 में 673 में से 114 उम्मीदवार (17 प्रतिशत) पर आपराधिक केस थे, वहीं गंभीर आपराधिक मामले में यह संख्या 74 (11 प्रतिशत) थी। इस चुनाव में 243 (36 प्रतिशत) उम्मीदवार करोड़पति हैं।

दिल्ली के दागी उम्मीदवार

  • 42 आप
  • 26 भाजपा
  • 18 कांग्रेस

कुल 243 करोड़पति इस बार लड़ रहे हैं चुनाव, 139 बारहवीं पास और 135 प्रत्याशी हैं स्नातक

32 उम्मीदवार ऐसे हैं जो महिलाओं से संबंधित अपराध में लिप्त हैं। जबकि चार पर हत्या की कोशिश केे मामले हैं। वहीं, 20 प्रत्याशी पर दोष सिद्ध हो चुके हैं, जिन्होंने खुद शपथ पत्र में स्वीकार किया है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो कुल 672 में से 243 करोड़पति (36%) उम्मीदवार चुनावी दंगल में विधायक बनने के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में यह संख्या 673 उम्मीदवारों में से 230 (34%) थी। राजनीतिक दलों में कांग्रेस के 66 उम्मीदवारों में से 55 (83%) करोड़पति हैं। आप के 70 में से 51 (73%), भाजपा के 67 में से 47 (70%), बसपा के 66 में से 13 (20%) और एनसीपी के 5 उम्मीदवार में से 3 ( 60%) करोड़पति की श्रेणी में हैं। वहीं, शीर्ष दस में से अधिकतम संपति वाले उम्मीदवारों में पांच आम आदमी पार्टी के हैं। इनमें मुंडका क्षेत्र से आप प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा 292 करोड़ से ज्यादा, आरकेपुरम से प्रमिला टोकस और बदरपुर क्षेत्र के उम्मीदवार राम सिंह 80 करोड़ से ज्यादा के मालिक हैं। इस सूची में भाजपा के तीन और कांग्रेस के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा वार्षिक आय घोषित करने वाले उम्मीदवार

छतरपुर से आप उम्मीदवार करतार सिंह की 2018-19 में आमदनी छह करोड़ से ज्यादा थी। विश्वास नगर से कांग्रेस के गुरचरन सिंह की 3 करोड़ से ज्यादा है,कृष्णा नगर से कांग्रेस के डॉ. अशोक वालिया की दो करोड़ से अधिक है।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter