आई पी एल ऑक्शन 2021:164 भारतीय और 128 विदेशी खिलाड़ियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

डियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगा। इसके लिए 292 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो चुकी है। ऑक्शन के लिए 164 भारतीय, 128 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

इसमें से 3 खिलाड़ी एसोसिएट देश अफगानिस्तान, नेपाल और UAE के हैं। 8 फ्रेंचाइजी को मिलाकर 61 स्लॉट हैं, जबकि उनके पर्स में कुल 196.6 करोड़ रुपए हैं। आपको इस ऑक्शन लिस्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं…

  1. अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद इस ऑक्शन लिस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक अपने देश के लिए एक भी मैच नहीं खेला। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग बिग बैश में मेलबर्न रेनगेड्स की ओर से खेला था। उन्होंने 6 मैच में 2 विकेट लिए।
  2. ऑक्शन पूल में 16 साल के नगालैंड के लेग-स्पिनर ख्रेवित्सो केंसे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। केंसे ने टूर्नामेंट के 4 मैच में 7 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने कैंप में भी बुलाया था। उनका बेस प्राइस भी 20 लाख रुपए है।
  3. 42 साल के स्पिनर नयन दोशी नीलामी में शामिल किए गए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वे भारत के पूर्व लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर दिलीप दोषी के बेटे हैं। नयन फिलहाल इंग्लैंड में रहते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 मैच में 166 विकेट, 74 लिस्टA मैच में 64 विकेट और 52 टी-20 मैच में 68 विकेट लिए। उन्होंने रणजी टीम सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व भी किया है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।
  4. भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी ऑक्शन पूल के लिए शामिल किया गया। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया था। मूल तौर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने अब तक 2 T-20 खेले हैं। इसमें 9.57 की इकोनॉमी से 2 विकेट लिए। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।
  5. सैयद किरमानी के बेटे सादिक किरमानी को भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया। वे 31 साल के हैं और विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 2 लिस्ट A मैच खेले हैं। कर्नाटक के लिए 2 लिस्ट A मैच में 12.50 की औसत से 25 रन बनाए थे। उन्होंने अपना आखिरी लिस्ट ए मैच 2015 में खेला था। टी-20 में भी उन्होंने अपना आखिरी मैच ढाई साल पहले 2018 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेला था। सादिक का बेस प्राइस 20 लाख रुपए है।
  6. टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत (38 साल) को ऑक्शन पूल में जगह नहीं दी गई है। 5 साल का बैन झेलने के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे श्रीसंत ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा था। उन्होंने हाल ही में केरल के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेला।
  7. ऑक्शन पूल में 3 एसोशिएट देशों के खिलाड़ी भी शामिल किए गए। इनमें USA के अली खान, नेपाल के संदीप लामिछाने और यूएई के कार्तिक मेइयप्पन शामिल हैं। अली खान को पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, चोट की वजह से वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं, संदीप ने पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था।
  8. भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा को भी ऑक्शन लिस्ट में शामिल किया गया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने आखिरी बार 2014 में IPL खेला था। वे किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुके हैं।
  9. ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन और साउथ अफ्रीका के मोर्ने मॉर्कल ऑक्शन में शॉर्ट लिस्ट किए गए 17 नए खिलाड़ी हैं। वे पिछले कुछ साल से खुद को IPL के लिए उपलब्ध नहीं बताया था।
  10. हाईएस्ट रिजर्व प्राइस के पूल में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया। जबकि, इस कैटेगरी में 8 विदेशी प्लेयर्स हैं। हरभजन सिंह, केदार जाधव, ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया), स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), शाकिब अल हसन (बांग्लादेश), मोईन अली (इंग्लैंड), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड) और मार्क वुड (इंग्लैंड) इस बेस प्राइस में हैं।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter