बिग बॉस 11 का आगाज, हितेश, शिल्पा शिंदे समेत कई बड़े नाम

 

बिग बॉस सीजन 11 का आगाज हो चुका है। शो की शुरुआत ‘जुड़वा 2’ की स्टार कास्ट तापसी पन्नू, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण धवन और सलमान खान के डांस के साथ हुई। प्रिंस नरुला एजाज़ खान, मनवीर गुर्जर, काम्या पंजाबी, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी शो को बधाई दी है। प्रिंस नरुला और  मनवीर गुर्जर बिग बॉस के के विनर रह चुके हैं। इस शो में  11 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। शो की थीम होगी ‘घरवाले’ और ‘पड़ोसी’। 

 

* ‘भाभी जी घर पर हैं’ से फेमस हुईं शिल्पा शिंदे आईं बिग बॉस के घर। शिल्पा अब ‘भाभी जी..’ शो छोड़ चुकी हैं।

जुबेर खान ने ली शो में एंट्री। जुबेर खान दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का दामाद है।

*  दिल्ली के पुनीश शर्मा बने बिग बॉस के घर के मेहमान। कहा, मैं बिग बॉस में हुकूमत करने जा रहा हूं। बिग बॉस जीतूंगा।

* पड़ोसी कंटेस्टेंट ने हिना को कहा ड्रामा क्वीन, कहा आगे निकल सकती हैं।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ली शो में एंट्री। हिना हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं। हिना उस शो में फाइनल्स तक पहुंची थीं।

* महज़बी सिद्दीकी ने अर्शी से कहा ‘आग लगाते वक्त खुद के हाथ भी जल जाते हैं क्या आप इसके लिए तैयार हैं? अर्शी ने कहा कि वो इसके लिए तैयार हैं।

मुंबई की अर्शी खान ने ली शो में एंट्री। अर्शी ने कहा कि मुझे लोगों को परेशान करने में बहुत मजा आता है। अर्शी ने कहा कि मैं ऐसा काम करुंगी के लड़ाईयां होंगी। अर्शी खान के साथ बंदगी कालरा ने भी ली शो में एंट्री।

* ज्योति ने कहा कि वो सलमान की अगली फिल्म में बतौर हीरोइन काम करना चाहती हैं।

बिहार की ज्योति ने ली घर में एंट्री। ज्योति ने कहा कि वो बिहार से पहली बार मुंबई आई हैं। ज्योति ने कहा वो सीधी-साधी नहीं हैं शहर की छोरियों के 12 बजाने आ रही हैं।

* शिवानी दुर्गा बनीं बिग बॉस के घर की मेहमान। स्वामी ओम की आलोचना की।

* प्रियांक शर्मा और बेनाफशा ने ली घर में एंट्री।

* पड़ोसी के तौर पर घर में चार लोग मौजूद हैं। उनके नाम हैं सब्यसांची, महजबी सिद्दीकी, लव त्यागी, ल्युसिना निकोलस। निकोलस ऑस्ट्रेलिया की हैं।

* ‘चाल शराबी’ गाने पर  डांस के साथ हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने एंट्री ली। सलमान ने सपना के साथ किया डांस।

* घर में जाने के बाद हितेन की मुलाकात हुई आकाश अनिल ददलानी से जो की एक काल कोठरी में बंद थे।

*  शो में  बतौर कंटेस्टेंट सबसे पहले एंट्री ली टीवी कलाकार हीतेन तेजवानी ने।

You may have missed

Subscribe To Our Newsletter